OPPO Reno 13 की लाइव इमेज लीक, कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

OPPO अगले महीने ग्लोबल मार्केट में अपने कैमरा बेस्ड प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 21:17 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno 13 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OPPO Reno 13 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OPPO Reno 13 में 5,600mAh की बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 13 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OPPO

OPPO अगले महीने ग्लोबल मार्केट में अपने कैमरा बेस्ड प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। OPPO Reno 13 सीरीज हाल ही में चीन में लॉन्च हुई थी। अब भारत में आने वाले स्मार्टफोन के बिल्कुल नए कलर ऑप्शन पर का पता चला है। यहां हम आपको भारत में आने वाले OPPO Reno 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OPPO Reno 13 कलर ऑप्शन


OPPO Reno 13 सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च हो चुकी है, इसलिए डिजाइन का पहले से ही खुलासा हो चुका है। हालांकि, एक नए डार्क ब्लू या पर्पल कलर के साथ OPPO Reno 13 की एक लीक हुई लाइव फोटो सामने आई है जो भारतीय या ग्लोबल मार्केट के लिए है। फोटो में OPPO Reno 13 में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप और रिंग के साइज की टॉर्च नजर आई है। फोन के कॉर्नर पर एंटीना बैंड एक मैटल फ्रेम का संकेत देते हैं। इसके अलावा फोन का कैमरा बम्प और ग्लास बैक एक ही ग्लास से बना हुआ लग रहा है। फोन में कैमरा सेटअप के चारों ओर एक यूनिक ग्लो नजर आ रहा है।


OPPO Reno 13 Specifications


OPPO Reno 13 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1256x2760 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 157.90 मिमी, चौड़ाई 74.73 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 181 ग्राम है। फोन सेफ्टी के लिए IP66+IP68+IP69 सर्टिफिकेशन से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। चीन में OPPO Reno 13 सीरीज की शुरुआती कीमत 2,699 yuan (लगभग 31,400 रुपये) है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2760x1256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.