नेटवर्क फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करेगा Oppo Reno 12 Pro, टिप्सटर का दावा

Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN5 सेंसर भी होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा।
  • Oppo Reno 12 Pro में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होगी।
  • Oppo Reno 12 Pro में MediaTek Dimensity 9200 स्टार स्पीड एडिशन होगा।

Oppo Reno 11 Pro 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 12 Pro पर काम कर रहा है। अब टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की लीक में आगामी Oppo Reno 12 Pro के बारे में बता चला है। इससे पता चला है कि फोन MediaTek Dimensity 9200 "स्टार स्पीड एडिशन" चिपसेट पर बेस्ड होगा। यहां हम आपको ओप्पो रेनो 12 प्रो के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 12 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
लीक के अनुसार, नाम पर फैंसी सफिक्स का मतलब Dimensity 9200 Plus की तुलना में कुछ ज्यादा क्लॉक स्पीड होना चाहिए। इस स्मार्टफोन में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की भी जानकारी है। कैमरा सिस्टम के मामले में अफवाह है कि फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो के लिए 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN5 सेंसर होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN5 सेंसर भी होगा।

आगामी फोन 80W चार्जिंग के साथ एक बड़ी 5000mAh बैटरी से लैस होगा। इसमें प्लास्टिक साइड फ्रेम, एक एक्स-एक्सिस हैप्टिक मोटर और एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। लीक में फोन के लिए नेटवर्क-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन की भी जानकारी दी गई है। टिपस्टर ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन नाम के आधार पर उम्मीद करते हैं कि यह फीचर कम दूरी में कम्युनिकेशन की सुविधा प्रदान करेगी। हालांकि, हमें इस फीचर के बारे में अधिक जानने के लिए इंतजार करना होगा।


Advertisement
Oppo Reno 12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Oppo Reno 12 Pro अपने किफायती वर्जन Reno 12 के साथ आएगा। इसमें नए Dimensity 8250 प्रोसेसर और 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 12 में प्रो मॉडल के समान कैमरा सेटअप मिलने होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.