Realme, Oppo और OnePlus के 24GB रैम वाले स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च!

ऐसा हो सकता है कि OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन 24GB रैम के साथ लॉन्च हो। फोन कथित तौर पर जुलाई या अगस्त में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 26 जून 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo, Realme और OnePlus 24GB तक रैम वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं
  • BBK Electronics की इन कंपनियों के फ्लैगशिप में मिल सकती है इतनी रैम
  • 24GB रैम ColorOS के रिटेंशन रेट को बढ़ा देगी

Oppo, Realme और OnePlus तीनों ही BBK Electronics की सब्सिडियरी हैं

आजकल मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन ज्यादा से ज्यादा 16GB रैम से लैस आते हैं। लेकिन ऐसे हो सकता है कि आप जल्द 24GB रैम वाला स्मार्टफोन भी देखें। इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि चीन की BBK इलेक्ट्रॉनिक्स की स्वामित्व वाली कंपनियां OnePlus, Oppo और Realme 24GB रैम वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग में हैं। बढ़ी हुई ऑनबोर्ड मेमोरी गेमिंग और मल्टी-टास्किंग में मदद करेगी और इससे ऐप लोडिंग और रीलोडिंग टाइम में भी कमी आएगी।

Weibo पर जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि 24GB तक LPDDR5X रैम वाले स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। टिपस्टर के अनुसार, "ओगा ग्रुप" (अनुवादित) जिसका मतलब Oppo, OnePlus और Realme हो सकता है, ने बड़ी ऑनबोर्ड मेमोरी वाले स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है।
Advertisement

कहा जा रहा है कि BBK Electronics के स्वामित्व वाली कंपनियों के नए फ्लैगशिप फोन कम से कम 16GB रैम और टॉप वेरिएंट में 24GB रैम के साथ आ सकते हैं। दावा किया गया है कि 24GB रैम ColorOS के रिटेंशन रेट को भी बढ़ा देगी।

हालांकि, न तो Realme, न ही OnePlus और न ही Oppo ने आधिकारिक तौर पर 24GB रैम के साथ एक नया हैंडसेट पेश करने की कोई योजना का खुलासा किया है।
Advertisement

ऐसा हो सकता है कि OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन 24GB रैम के साथ लॉन्च हो। फोन कथित तौर पर जुलाई या अगस्त में लॉन्च हो सकता है। कथित स्मार्टफोन Oppo Reno 10 Pro+ के समान डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। OnePlus Ace 2 Pro में 1440Hz पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) फ्रीक्वेंसी के साथ 6.74-इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। BOE का 1.5K OLED डिस्प्ले 1,240 x 2,772 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दे सकता है। डिस्प्ले में कर्व्ड एज और सेल्फी सेंसर के लिए सेंटर होल-पंच कटआउट हो सकता है। फोन के अघोषित ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 2 SoC पर काम करने की उम्मीद है।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BBK Electronics, Oppo, OnePlus, Realme, 24GB RAM, 24GB RAM Smartphones

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.