Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Oppo ने आज भारत में Oppo K14x 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K14x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K14x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज भारत में Oppo K14x 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। आइए Oppo K14x 5G के नए स्टोरेज वेरिएंट के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K14x 5G Price

OPPO K14x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और OPPO इंडिया के ई-स्टोर पर उपलब्ध है। ग्राहक 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यह डिवाइस और भी अधिक किफायती हो जाता है।

Oppo K14x 5G Features & Specifications

Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है।  इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन 4GB / 6GB LPDDR4X RAM से लैस है, जिसे 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन से बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। इस फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.6 मिमी, चौड़ाई 78.5 मिमी, मोटाई 8.61 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.