12GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo K10 Vitality Edition फोन लॉन्च, जानें कीमत

Oppo K10 Vitality Edition की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,000 रुपये) है और यह सिंगल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 16:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है
  • फोन सिंगल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है

Oppo K10 Vitality Edition की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,000 रुपये) है।

Oppo K10 Vitality Edition चीन में लॉन्च हो चुका है। हैंडसेट में 6.59 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में Qualcomm Snapdragon 778G SoC है जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। पावर के लिए यह 5000mAh बैटरी के साथ आता है। यह फोन Oppo K10 सीरीज में एक नया एडिशन है जिसे चीन में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। भारत में Oppo K10 5G को जुलाई में लॉन्च किया था। 
 

Oppo K10 Vitality Edition price, availability

Oppo K10 Vitality Edition की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,000 रुपये) है और यह सिंगल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। फोन इलेक्ट्रिक ब्लू और स्टार ब्लैक कलर्स में चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Oppo K10 Vitality Edition specifications

Oppo K10 Vitality Edition एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 12 आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.59 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G SoC दिया गया है जिसे 12GB रैम के साथ पेअर किया गया है। कंपनी ने इसमें रैम एक्सपेंड फीचर दिया है और यह 7GB तक स्टोरेज को रैम की तरह इस्तेमाल करके 19GB RAM बना लेता है। फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसके अलावा फोन हाईपर बूस्ट फुल लिंक गेम फ्रेम स्टेबलाइजेशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने की बात कही गई है। 

फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइटड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, 5G, 4G LTE, Bluetooth v5.2, NFC, GPS/ A-GPS और USB Type-C पोर्ट के साथ ही एक  3.5mm पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिवाइस 5,000mAh बैटरी और 30W Super Flash चार्जिंग से लैस है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.