Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Oppo अगले हफ्ते चीन समेत ग्लोबल बाजार में Oppo Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 09:37 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ने Oppo Find X9 Ultra को अपनी चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।
  • Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा भी होगा।
  • Oppo Find X9 Ultra में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo अगले हफ्ते चीन समेत ग्लोबल बाजार में Oppo Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने Oppo Find X9 Ultra के डिजाइन समेत काफी कुछ खुलासा कर दिया है। अब यह स्मार्टफोन ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है, जहां पर रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ कलर ऑप्शन का भी पता चला है। आइए Oppo Find X9 Ultra के बारे में विस्तार से जानते है।

Oppo Find X9 Ultra कब होगा लॉन्च

Oppo Find X9 Ultra चीन समेत ग्लोबल बाजार में 21 अप्रैल को Oppo Find X9s और Oppo Find X9s Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

Oppo Find X9 Ultra हुआ लिस्ट

ओप्पो ने Oppo Find X9 Ultra को अपनी चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यहां पर फोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन का पता चला है। इसके अलावा आगामी फ्लैगशिप फोन अब ओप्पो चीन के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि Find X9 Ultra तीन कलर ऑप्शन जैसे कि पोलर ग्लेशियर, रोंगशा कैन्यन और टुंड्रा में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन 12GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ओप्पो की वेबसाइट पर यह पता चला है कि 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा। Oppo नए Find X9 सीरीज फोन के लिए Hasselblad Master Set बंडल भी बेचेगा, जिसकी कीमत स्टैंडर्ड पैक से ज्यादा होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि चीनी वेरिएंट और ग्लोबल वेरिएंट में अलग-अलग स्टोरेज विकल्प आ सकते हैं।

Oppo Find X9 Ultra की खासियतें

फ्लैगशिप फोन में Hasselblad ट्यून क्वाड रियर कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश मिलेगा जो कि सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर मौजूद है। इस फोन में 1 इंच सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा भी होगा। Find X9 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का 3x सुपर पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.