Oppo Find X10 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।
Oppo Find X10 Ultra सीरीज का सबसे धांसू फीचर्स वाला फोन होगा।
Photo Credit: Oppo
Oppo Find X10 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च के बाद अब इसके हाई एंड मॉडल Oppo Find X10 Ultra पर सबकी निगाहें जम गई हैं। यह सीरीज का सबसे धांसू फीचर्स वाला फोन होगा। Ultra मॉडल में कंपनी की ओर से फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस दिए जाते हैं। खासकर कैमरा, और परफॉर्मेंस पर कंपनी का फोकस रहता है। Oppo Find X10 Ultra में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट लीक कहता है कि फोन के स्पेसिफिकेशंस चौंकाने वाले हैं। कैमरा इसमें हाईलाइट फीचर के रूप में आ सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा एक और टिप्स्टर ने फोन के बारे में अहम जानकारी दी है।
Oppo Find X10 Ultra camera specs: - 200MP primary camera with a 1/1.12-inch sensor with LOFIC (Samsung HPA or HPU) - 200MP periscope telephoto camera - 50MP periscope lens with 10x optical zoom (could be Samsung ISOCELL GNB or OmniVision OV51A) - 200MP ultra-wide (could be same as Find X10 Pro Max - Samsung HP5) - 100MP square selfie camera (1:1) - 6.89-inch 2K LTPO OLED display - Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 - 8,500mAh - 100W wired | 50W wireless charging - ColorOS 17 | Android 17 #Oppo #OppoFindX10Ultra Camera, display info by DCS
— Anvin (@ZionsAnvin) October 26, 2026टिप्स्टर Zions Anvin के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 पर रन करेगा जिसके ऊपर ColorOS 17 कस्टम स्किन मौजूद होगी। फोन के कैमरा के बारे में भी यहां कई बातें कही गई हैं।
सबसे खास, फोन में 100MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन के फ्रंट कैमरा में 1:1 स्क्वायर लेंस आ सकता है। रियर में यह फोन 1/1.12 इंच सेंसर से लैस होगा। यह LOFIC कैमरा हो सकता है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा भी बताया गया है जिसमें 1/1.3 इंच सेंसर होगा। वहीं, 10x जूम के साथ एक और लेंस होगा जो कि 50MP का हो सकता है। फोन की बैटरी के बारे में कहा गया है कि इसमें 8500mAh बैटरी होगी। जिसके साथ में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन के लॉन्च को लेकर कयास है कि यह चीन में 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी