Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत

फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2026 20:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है।
  • साथ में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज की पेअरिंग मिल जाती है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 पर ऑपरेट होता है।

Oppo Find X10 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo India

Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दी गई है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Find X10 के नाम से आता है जो कि आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है। फोन में 8000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं भारत में इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Oppo Find X10 Price

Oppo Find X10 की भारत में कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹1,39,999 से शुरू होती है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB + 512GB कंफिग्रेशन के साथ ₹1,69,999 में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Oppo India पर लिस्ट किया गया है। प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। 

Advertisement

Oppo Find X10 Specifications

Oppo Find X10 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2768x1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है जो गेमिंग के दौरान 144Hz तक जा सकता है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। साथ में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज की पेअरिंग मिल जाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 पर ऑपरेट होता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा है। साथ में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों ही में OIS फीचर है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा लेकर आता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 8000mAh की है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.2, USB Type-C 3.2 Gen 1, NFC, IR ब्लास्टर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन की मोटाई 8.4mm है। वजन 216 ग्राम बताया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9600M

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,768 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.