Oppo F9 Pro आज होगा भारत में लॉन्च

ओप्पो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F9 Pro को लॉन्च करेगी। ओप्पो एफ 9 प्रो लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 10:57 IST
ख़ास बातें
  • तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा ओप्पो एफ9 प्रो
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस होगा Oppo F9 Pro
  • VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आएगा Oppo F9 Pro
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F9 Pro को लॉन्च करेगी। ओप्पो एफ9 प्रो की खासियत इसमें मौजूद डुअल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge तकनीक है। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा। Oppo F9 भारत में Oppo F9 Pro के नाम से आएगा। ओप्पो एफ9 को कुछ समय पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Oppo F9 Pro लॉन्च  की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। उम्मीद है कि ओप्पो एफ9 प्रो का 6 जीबी वेरिएंट ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के दौरान सभी की नजरें Oppo F9 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर पर होगी।
 

Oppo F9 Pro की भारत में कीमत

ओप्पो एफ 9 प्रो तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। ओप्पो की वियतनामी वेबसाइट के मुताबिक, Oppo F9 के 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 23,500 रुपये) होगी। भारत में ओप्पो का यह हैंडसेट किस दाम पर बेचा जाएगा फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे सनराइज़ रेड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन

वियतनामी वेबसाइट ने ओप्पो एफ 9 या ओप्पो एफ 9 प्रो के स्पेसिफिकेशन कंर्फम कर दिए हैं। दो सिम स्लॉट वाला ओप्पो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी2 एमपी3 जीपीयू दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। भारत में 6 जीबी रैम वेरिएंट को लाए जाने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 Pro में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन के दाहिने तरफ पावर बटन और बायीं तरफ आवाज बढ़ाने और कम करने के बटन मिलेगा। ओप्पो एफ 9 प्रो के निचले हिस्से पर चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा।
Advertisement

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.