Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo F35 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसके स्पेसिफिकेशंस की तुलना iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2026 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F35 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Neo 10 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर है।

Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6

Photo Credit: Oppo/iQOO/OnePlus

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo F35 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसके स्पेसिफिकेशंस की तुलना iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रही है। Oppo F35 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर शामिल किया गया है। जबकि iQOO Neo 10 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट से लैस है। वहीं OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। यहां इन तीनों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6

कीमत और स्टोरेज

Advertisement

Oppo F35 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹45,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं iQOO Neo 10 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹48,999 है। जबकि OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹50,999 है।


डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo F35 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 के साथ आता है। इसके अलावा iQOO Neo 10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। और OnePlus Nord 6 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Oppo F35 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा iQOO Neo 10 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। और OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Oppo F35 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसके अलावा OnePlus Nord 6 के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Oppo F35 Pro 5G में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि iQOO Neo 10 में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Oppo F35 Pro 5G में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट का चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी आती है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प

Oppo F35 Pro 5G में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, 5जी, जीपीएस, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं iQOO Neo 10 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है। और OnePlus Nord 6 में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.