OPPO के हथौड़े से मजबूत फोन F27 Pro+ 5G में आ रहे AI फीचर्स! मिलेंगे ये फायदे

OPPO F27 Pro+ 5G : फोन में AI Eraser 2.0 फीचर मिलेगा। इसकी मदद से तस्‍वीरों से अनवॉन्‍टेड ऑब्‍जेक्‍ट्स को हटाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 15:19 IST
ख़ास बातें
  • ओपो ने जून में लॉन्‍च किया था OPPO F27 Pro plus 5G
  • इसमें जेनरेटिव एआई फीचर्स देने की है तैयारी
  • फोन का बेस वेरिएंट 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये का है

Oppo F27 Pro+ 5G को दो स्‍टाेरेज ऑप्‍शन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज में लिया जा सकता है।

OPPO F27 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन को जून महीने में भारत में लॉन्‍च किया गया था। इसकी सबसे बड़ी ताकत है बिल्‍ड क्‍वॉलिटी। MIL-STD-810H रेटिंग वाला F27 Pro+ 5G काफी सॉलिड बनाया गया है। इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्‍स मिली हैं यानी यह पानी, धूल जैसी आफतों से खुद को बचा सकता है। इसके डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन है। अब कंपनी ने बताया है कि 22 अगस्‍त को इस फोन को जेनरेटिव एआई (GenAI) के फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

यानी जो खूबियां गूगल के जेमिनी और मेटा के मेटाएआई में हैं, वैसी ही खूबियां OPPO F27 Pro+ 5G में इंटरनल रूप से मौजूद होंगी। उदाहरण के लिए फोन में AI Eraser 2.0 फीचर मिलेगा। इसकी मदद से तस्‍वीरों से अनवॉन्‍टेड ऑब्‍जेक्‍ट्स को हटाया जा सकेगा। AI Smart Image Matting 2.0 फीचर की मदद से यूजर्स एक पिक्‍चर से मल्‍टीपल सब्‍जेक्‍ट्स और ऑब्‍जेक्‍ट्स को क्रॉप कर पाएंगे। उन कटआउट्स को स्‍टीकर के रूप में सेव किया जा सकेगा। AI LinkBoost का फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से कॉल क्‍वॉलिटी को ऑप्‍टमाइज किया जा सकेगा। 

Oppo F27 Pro+ 5G Price in India 

Oppo F27 Pro+ 5G को दो स्‍टाेरेज ऑप्‍शन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज में लिया जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट 27,999 रुपये का है। टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये का है। यह फोन मिडनाइट नेवी और डस्‍क पिंक कलर्स में आता है। 
Advertisement

कंपनी का यह भी कहना है कि वह OPPO F27 5G को जल्‍द भारत में लॉन्‍च करेगी। यह फोन आकर्षक कीमतों में जेनरेटिव एआई फीचर्स को पेश करेगा। 

Oppo F27 Pro+ 5G Specifications, features 

Oppo F27 Pro+ 5G में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह (2412 x 1080 पिक्‍सल्‍स) का फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन के डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 950 निट्स तक है और डिस्‍प्‍ले पर गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन है। 

F27 Pro+ 5G में मीडियाटेक का डाइमे‍ंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। दावा है कि यह डे टु डे टास्‍क को अच्‍छे से हैंडल कर सकता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM लगाई गई है और इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 256GB तक है। कंपनी का कहना है कि फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। ओपो F27 Pro+ 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्‍टम है। मेन सेंसर 64MP का है। उसके साथ 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। 
Advertisement

Oppo F27 Pro+ 5G में 5000mAh की बैटरी है। यह 67W की SUPERVOOC फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का विकल्‍प भी इसमें दिया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.