50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Oppo F27 5G लॉन्‍च, इसमें लगी हैं रंग बदलने वाली लाइटें, जानें दाम

Oppo F27 5G : नए ओपो फोन को आईपी64 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F27 5G स्‍मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च
  • कॉसमॉस रिंग डिजाइन दिया गया है इस फोन में
  • 5 हजार एमएएच बैटरी दी गई है नए ओपो फोन में

Oppo F27 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- एमरल्‍ड ग्रीन और अंबर ऑरेंज में पेश किया गया है।

Oppo F27 5G Launched : ओपो F27 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है इसका कॉसमॉस रिंग डिजाइन, जिसे Oppo F27 5G के बैक साइड में फ‍िट किया गया है और यह फोन को आकर्षक लुक देता है। नए ओपो फोन को आईपी64 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है। जिस कॉसमॉस रिंग डिजाइन की हम बात कर रहे हैं, वह फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में है। जब यूजर्स को फोन में नोटिफ‍िकेशन मिलते हैं तो उसमें लगी हालो लाइट्स जगमगाने लगती हैं।    
 

Oppo F27 5G Price in india 

Oppo F27 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- एमरल्‍ड ग्रीन और अंबर ऑरेंज में पेश किया गया है। बेस मॉडल में 8GB रैम और 128GB स्‍टोरेज है। दाम 22,999 रुपये हैं। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। Oppo F27 5G को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, ऑफलाइन स्‍टोर्स व फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा। बैंक कार्ड डिस्‍काउंट के रूप में 2500 रुपये तक छूट ली जा सकती है। 
Advertisement
 

Oppo F27 5G Specifications, features 

Oppo F27 5G को कंपनी ने टिकाऊ स्‍मार्टफोन बनाया है। महज 187 ग्राम वजन के साथ इसमें आर्मर बॉडी इस्‍तेमाल हुई है। Oppo F27 5G में 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 2100 निट्स है। 

Oppo F27 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर कलर ओएस 14 की लेयर है। 
Advertisement

Oppo F27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  कंपनी ने कई एआई फीचर्स से इस फोन को सजाया है, जिनमें एआई राइटर, एआई रिकॉर्डिंग समरी, एआई लिंक बूस्‍ट, एआई स्‍टूडियो, एआई इरेजर आदि शामिल हैं। 

Oppo F27 5G में 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा है। उसके साथ 2 एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर इस फोन में है। वीडियो कॉल और सेल्‍फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा डिवाइस में दिया गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.