Oppo F17 और Oppo F17 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, स्लिम डिज़ाइन होगी खासियत

वीडियो में Oppo F17 और Oppo F17 Pro दोनों के बैक पैनल दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लगता है कि दोनों डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप से लैस आएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F17 के साथ भारत में F17 Pro भी होगा लॉन्च
  • मात्र 7.8 मिलिमीटर मोटे होंगे दोनों स्मार्टफोन
  • कंपनी का दावा है कि 2020 के सबसे पतले फोन हैं ओप्पो एफ17 और एफ17 प्रो

Oppo F17 और F17 Pro की मोटाई केवल 7.8 एमएम होगी

Oppo F17 और Oppo F17 Pro फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने आगामी सीरीज़ के टीज़र को जारी करना शुरू कर दिया है और एक दिन पहले ओप्पो एफ17 प्रो की पुष्टि होने के बाद, अब यह भी पता चला है कि ओप्पो एफ17 भी इसके साथ ही लॉन्च होगा। एक नए टीज़र वीडियो से पता चलता है कि Oppo F17 और Oppo F17 Pro दोनों को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाएंगे। एक प्रोमो पोस्टर भी है जो दोनों डिवाइसों के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा करता है।

Oppo इंडिया ट्विटर हैंडल ने एक नया टीज़र वीडियो जारी किया गया है और यह Oppo F17 Pro के साथ Oppo F17 के भारत आने की पुष्टि करता है। वीडियो से पता चलता है कि दोनों डिवाइस सिर्फ 7.48 मिलीमीटर मोटे होंगे। यह फोन के फ्रंट का डिज़ाइन भी दिखाता है, जिसमें फोन के डिस्प्ले पर एक पिल के आकार का होल-पंच कटआउट दिखाई देता है।
 

वीडियो में ओप्पो एफ17 और ओप्पो एफ17 प्रो दोनों के बैक पैनल दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लगता है कि दोनों डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप से लैस आएंगे। फोन व्हाइट, ऑरेंज, ब्लू, ग्रे और ब्लैक रंग के कई चमकदार फिनिश में आते हैं। ट्वीट ने नई ओप्पो एफ17 सीरीज़ को '2020 का सबसे पतला फोन' बताया है।

अलग से, MySmartPrice ने आगामी Oppo F17 सीरीज़ के एक प्रोमो पोस्टर को लीक कर दिया है। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि ओप्पो एफ17 और ओप्पो एफ17 प्रो दोनों ही भारत में जल्द लॉन्च होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo F17 में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
 

पोस्टर में भी फोन को टीज़र की तरह ही पिल के आकार के होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है और इसके पीछे का डिज़ाइन भी समान है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि दोनों डिवाइस भारत में सितंबर में लॉन्च होंगे। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी अतिरिक्त टीज़र्स के जरिए इन स्मार्टफोन पर अधिक रोशनी डाले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F17, Oppo F17 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  2. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.