Oppo F15 जल्द नए अवतार में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

Oppo F15 की भारत में कीमत 21,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन नए ब्लेज़िंग ब्लू रंग के अलावा लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंग के विकल्पों में भी आता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 20 जून 2020 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F15 को लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंगों में किया गया था पेश
  • अब कंपनी ने नया ब्लेज़िंग ब्लू रंग को किया है टीज़
  • एक रिपोर्ट का दावा कि कंपनी अगले हफ्ते फोन की कीमत में भी करेगी कटौती

Oppo F15 की भारत में कीमत 21,990 रुपये है

Oppo F15 को भारत में लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंगों में लॉन्च किया गया था और अब लॉन्च के पांच महीने बाद स्मार्टफोन को एक नया 'Blazing Blue' रंग विकल्प मिल रहा है। ओप्पो एफ15 के नए ब्लेजिंग ब्लू कलर वेरिएंट को कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रोमो वीडियो के जरिए टीज़ किया है। आधिकारिक घोषणा से पहले रिटेलर क्रोमा की वेबसाइट पर भी इसी वेरिएंट को लिस्ट किया गया था और लिस्टिंग नए वेरिएंट को फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक दिखाती है।

एक नया रंग विकल्प होने के नाते, Oppo F15 Blazing Blue केवल नया रंग होगा, लेकिन इसका डिज़ाइन और सभी स्पेसिफिकेशन अन्य रंग विकल्पों की तरह समान रहेंगे और क्रोमा लिस्टिंग भी कुछ ऐसी ही जानकारी देती है।
 

Oppo F15 price in India

ओप्पो एफ15 की भारत में कीमत 21,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन नए ब्लेज़िंग ब्लू रंग के अलावा लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट रंग के विकल्पों में भी आता है। फोन को देश के सभी प्रमुख ई-रिटेलर्स के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए पेश किया जाता है। याद दिला दें कि Oppo F15 को देश में इस साल जनवरी में 19,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था और यह गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। कंपनी ने जीएसटी दर में बढ़ोतरी के बाद फोन की कीमत को बढ़ा दिया था।

ओप्पो एफ15 ब्लेज़िंग ब्लू एडिशन की क्रोमा लिस्टिंग को पहली बार 91Mobiles द्वारा देखा गया था जो दावा करता है कि कंपनी नए रंग विकल्प की घोषणा के साथ फोन की कीमत को घटाकर 18,990 रुपये कर देगी, जिसकी घोषणा हम अगले हफ्ते होने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, क्रोमा लिस्टिंग में इसकी कीमत 19,990 रुपये ही दिखाई गई है।
Advertisement

 

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है। Oppo के इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं। एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए। Oppo F15 में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन, जेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है। फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है। इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।
Advertisement


कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, पैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.