Oppo A92s के रेंडर्स हुए लीक, कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

Oppo A92s रेंडर्स चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पब्लिश हुए हैं। इन रेंडर्स के अनुसार, आगामी ओप्पो ए92एस तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा- ब्लैक, पिंक और व्हाइट।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A92s तीन कलर वेरिएंट में मार सकता है एंट्री
  • ये तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, पिंक और व्हाइट होंगे
  • इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा होने की भी है जानकारी

Oppo A92s पर कंपनी ने नहीं दिया कोई अधिकारिक बयान

Oppo का आगामी फोन Oppo A92s है, जिससे संबंधित लीक समय-समय पर सामने आ रही हैं। अब इस फोन के कुछ रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आईं है, जो दिखने में अधिकारिक लग रहे हैं। सामने आए इन रेंडर्स में स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट देखने को मिले हैं। रेंडर्स के अनुसार, ओप्पो ए92एस स्मार्टफोन ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है। कलर वेरिएंट के साथ-साथ इन रेंडर्स में फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की भी झलक दिखी है। माना जा रहा है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जो कि वर्गाकार मॉड्यूल में स्थित होंगे। आपको बता दें, ओप्पो ए92एस फोन इससे पहले कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है, हाल ही में यह फोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए थे।

कथित Oppo A92s रेंडर्स चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पब्लिश हुए हैं। इन रेंडर्स के अनुसार, आगामी ओप्पो ए92एस तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा- ब्लैक, पिंक और व्हाइट। हालांकि, इसके ब्लैक वेरिएंट पर आपको ब्लूइश टिंट नज़र आएगा।

तस्वीर में फोन की दायीं तरफ आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखेगा। वहीं फोन के निचले हिस्से में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है। वॉल्यूम बटन को फोन के बायीं तरफ जगह दी गई है। वहीं, डुअल सेल्फी कैमरा के लिए स्क्रीन पर होल-पंच डिज़ाइन देखने को मिलेगा।

हाल ही में कथित रूप से ओप्पो ए92एस स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी, जैसे कि फोन में 6.57 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) का डिस्प्ले आएगा। 12 जीबी रैम के साथ फोन में 3,890 एमएएच की बैटरी और 5जी सपोर्ट भी मौजूद होगा।
Advertisement

कैमरे की भी जानकारी इस लिस्टिंग में दी गई थी। रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर और दो मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरे दिए जाएंगे। इसके साथ ही ओप्पो ए92एस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 800 5जी चिपसेट से लैस होगा।
Advertisement

हालांकि, इस बारे में Oppo द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, तो ऐसे में ये सारे खबरें अफवाह भी साबित हो सकती हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A92s, Oppo A92s colours, Oppo A92s specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.