4,000mAh बैटरी, 4GB रैम और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ Oppo A55s 5G फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo A55s 5G की कीमत जापान में JPY 32,800 (लगभग 21,200 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है जबकि पहली सेल 26 नवंबर को शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A55s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए55एस 5जी
  • फोन की सेल 26 नवंबर से शुरू होगी
Oppo A55s 5G स्मार्टफोन को कई लीक्स के बाद अब आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए55एस फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में होल-पंच डिस्प्ले मौजूद है, जिसका साइज़ 6.5 इंच है। ओप्पो ए55एस में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को जापान में लॉन्च किया गया है, जिसमें खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं। ओप्पो ए55एस 5जी में आयतकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद है और इसके बॉटम एज पर 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।
 

Oppo A55s 5G price, sale

Oppo A55s 5G की कीमत जापान में JPY 32,800 (लगभग 21,200 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है जबकि पहली सेल 26 नवंबर को शुरू की जाएगी।
Advertisement
 

Oppo A55s 5G specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो ए55एस फोन Android 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) LCD LTPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 405पीपीआई है। वहीं, फोन के साथ 90 हर्ट्ज़  रिफ्रेश रेट, 108 हर्टज़ टच सैम्पलिंग रेट और 96 प्रतिशत NTSC मौजूद है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए55एस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में एफ/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

ओप्पो ए55एस 5जी की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 ac, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर, ऑप्टिकल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 162.1x74.7x8.2mm है और इसका भार 178 ग्राम है।


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.