5,000mAh बैटरी, 3 कैमरा के साथ Oppo A54 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A54 के बेस 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,490 रुपये है। जबकि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,490 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा, फोन का हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 15,990 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A54 फोन की सेल 20 अप्रैल से होगी शुरू
  • ओप्पो ए54 में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • HDFC Bank कार्ड धारकों को फोन पर मिलेगी 1000 रुपये की छूट

फोन में आपको क्रिस्टल ब्लैक, स्टाररी ब्लू और मूनलाइट गोल्ड कलर ऑप्शन मिलते हैं

Oppo A54 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि इससे पहले इंडोनेशिया में पेश किया गया था। भारत में ओप्पो ए54 स्मार्टफोन को तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ लाया गया है, जबकि कलर में भी आपको तीन विकल्प मिलेंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, ओप्पो ए54 फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मौजूद है। फोन की सेल कल यानी 20 अप्रैल से Flipkart के माध्यम से शुरू होगी।
 

Oppo A54 price, availability

Oppo A54 स्मार्टफोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,490 रुपये है। जबकि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,490 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा, फोन का हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 15,990 रुपये है। जैसे कि हमने बताया ओप्पो ए54 स्मार्टफोन की सेल 20 अप्रैल यानी कल से भारत में शुरू होगी। इस फोन को आप Flipkart व कंपनी प्रमुख रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीद सकेंगे। फोन में आपको क्रिस्टल ब्लैक, स्टाररी ब्लू और मूनलाइट गोल्ड कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank कार्ड धारकों को क्रेडिट कार्ड व ईएमआई टांसजेक्श पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, मौजूदा OPPO ग्राहक ओप्पो फोन एक्सचेंज पर 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
 

Oppo A54 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए54 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Color OS 7.2 चलता है और इसमें 6.51-इंच का फुल-एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 89.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी से लैस है। Oppo A54 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जुड़ा है।
Advertisement

फोटोग्राफी करने के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।  

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 163.6x75.7x8.4mm और भार 192 ग्राम है। यह फोन वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेटेड है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A54, Oppo A54 Price, Oppo A54 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.