Oppo A5 (2025) फोन लॉन्च होगा 12GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ! TENAA लिस्टिंग में धांसू फीचर्स लीक

फोन में 6500mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग आ सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 19:50 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल आ सकता है।
  • सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।
  • फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 के साथ आ सकता है।

Oppo A5 2020 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है

Oppo जल्द ही अपना नया फोन Oppo A5 (2025) लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह फोन चीन की TENAA सर्टीफिकेशन में नजर आया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी यहां से पता चल रहे हैं। फोन एक मिडरेंज डिवाइस हो सकता है।फोन में 6500mAh की बैटरी कंपनी दे सकती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि लिस्टिंग में फोन के मॉनिकर की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह अपकमिंग फोन Oppo A5 ही होगा जो कि 2025 के लिए कंपनी लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo A5 (2025) फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। चीन के TENAA सर्टीफिकेशन में इसे देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर PKQ110 बताया (via) गया है। लिस्टिंग में इस फोन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। मसलन, फोन के डाइमेंशन 161.57 x 74.47 x 7.65mm होंगे और वजन 185 ग्राम होगा। फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। 

फोन में 2.2GHz चिप दी जा सकती है। कयास है कि यह Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट हो सकता है। फोन 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। फोन में एक्सटर्नल स्टोरेज का विकल्प नहीं मिलेगा। 

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में स्क्वायर-सर्कल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस भी होगा। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 के साथ आ सकता है। बैटरी की बात करें तो इसकी रेटेड वैल्यू 6330mAh की बताई गई है। फोन में 6500mAh की बैटरी कंपनी दे सकती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी की ओर से फोन की कोई अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.