64MP कैमरा, 5000mAh के साथ Oppo A2 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A2 Pro के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan है।
  • Oppo A2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A2 Pro के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Oppo A2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया स्मार्टफोन 6.7 इंच की डिस्प्ले से लैस है। Oppo A2 Pro के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। Oppo A2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको ओप्पो ए2 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A2 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo A2 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (लगभग 20,558 रुपये) है। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 Yuan (लगभग 22,843 रुपये) है। और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,399 Yuan (लगभग 27,752 रुपये) है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और पहली सेल चीन में 22 सितंबर से शुरू होगी। Oppo A2 Pro कलर ऑप्शन के मामले में Vast Black, Desert Brown (Leather) और Twilight (Pink) वेरिएंट में उपलब्ध है।


Oppo A2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 920 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 SoC से लैस है। Oppo A2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  यह फोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होकर आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2 और वाईफाई 6 शामिल है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करती है।

कैमरा सेटअप के लिए Oppo A2 Pro के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में RAM एक्सपेंशन के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। सेफ्टी के लिए यह IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.