OnePlus V Fold के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक, 7.8 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 5 कैमरों के साथ होंगी कई खूबियां

OnePlus V Fold : फोन में 5 कैमरा दिए जा सकते हैं। बाहर की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 48 मेगापिक्‍सल के 2 सेंसर होंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जून 2023 11:51 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस का फोल्‍ड फोन अगस्‍त में हो सकता है लॉन्‍च
  • फोन को सभी एडवांस फीचर्स के किया जा सकता है पैक
  • यह 67वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा

इस फोल्‍ड को क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2’ प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है।

Photo Credit: @OnLeaks

फोल्‍डेबल फोन नए नहीं हैं। सैमसंग इसे लॉन्‍च करने वालों में सबसे पहली है, लेकिन उसके फोल्‍ड फोन की कीमत सबकी जेब पर फ‍िट नहीं बैठती। गूगल भी पिक्‍सल फोल्‍ड ले आई है, पर वह भी महंगा है। अब चीनी कंपनियां इस कैटिगरी को आम बनाने की कोशिश कर सकती हैं। ‘टेक्‍नो फैंटम वी' फोल्‍ड को बीते दिनों ‘सैमसंग फ्लिप' की कीमत में लाया गया। फोल्‍डेबल फोन की दुनिया में नया नाम वनप्‍लस (OnePlus) का जुड़ने वाला है। वनप्लस वी फोल्ड (OnePlus V Fold) कुछ वक्‍त से खबरों में आया है। इस दफा फोन की पूरी स्‍पेक्‍सशीट सामने आई है। क्‍या होगा खास वनप्लस वी फोल्ड में, आइए जानते हैं।  

चर्चित टिप्‍सटर स्टीव हेमरस्टोफर, उर्फ (ऑनलीक्स) ने माईस्‍मार्टप्राइस के जरिए वनप्लस वी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन शीट को शेयर किया है। वनप्‍लस पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि उसका फोल्‍ड फोन इस साल की तीसरी तिमाही में आएगा। कहा जा रहा है कि यह अगस्‍त में लॉन्‍च हो सकता है। 

बताया जाता है कि OnePlus V Fold में बाहर की ओर 6.3 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। अंदर की तरफ 7.8 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले वनप्‍लस के फोल्‍ड में दिया जाएगा। उसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजॉलूशन मिलेगा। फोन के जो रेंडर लीक हुए हैं, उससे यह फोन पतले बेजल्‍स का नजर आता है। 

वनप्‍लस वी फोल्‍ड में 5 कैमरा दिए जा सकते हैं। बाहर की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 48 मेगापिक्‍सल के 2 सेंसर होंगे। पहला मेन कैमरा होगा, जबकि दूसरा अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। साथ में 64 एमपी का टेलिफोटो लेंस दिया जाएगा। बाहर की तरफ डिस्‍प्‍ले में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा होगा, जबकि अंदर वाले डिस्‍प्‍ले में 20 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाएगा। 
Advertisement

इस फोल्‍ड को क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2' प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है। फोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज होगा। यह 67वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 4800एमएएच की बैटरी डिवाइस में होगी और यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करेगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.