OnePlus Pay मोबाइल पेमेंट और डिजिटल वॉलेट सर्विस लॉन्च

OnePlus Pay फिलहाल केवल चीन में ही लॉन्च हुआ है। भारत में इसे लाए जाने के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 17:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pay फिलहाल चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही रोलआउट
  • OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro में दिया जाएगा वनप्लस पे
  • OnePlus Pay भारत में भी हो सकता है लॉन्च

वनप्लस फोरम पर दी गई वनप्लस पे की जानकारी

OnePlus ने पिछले साल सितंबर में ऐलान किया था कि वह जल्द ही अपनी मोबाइल पेमेंट सर्विस शुरू करेगी जिसका नाम होगा 'OnePlus Pay'। अब वनप्लस की डिजिटल वॉलेट और मोबाइल पेमेंट सर्विस अधिकारिक रूप से लॉन्च हो गई है। हालांकि, वनप्लस पे सर्विस अभी के लिए चीनी मार्केट तक ही सीमित है, और विशेष रूप से इस सर्विस को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro में दिया गया है। NFC बेस्ड वनप्लस पे मोबाइल पेमेंट सर्विस को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह और भी वनप्लस स्मार्टफोन का हिस्सा बनेगा।

वनप्लस फोरम के पोस्ट के अनुसार, OnePlus महीनों से OnePlus Pay की इंटरनली टेस्टिंग कर रहा है और अब आखिरकार इसे  यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। वनप्लस पे अभी सिर्फ हाइड्रोजनओएस का हिस्सा है। यह ऑक्सीजनओएस का चीनी वेरिएंट है। पेमेंट के लिए यूज़र्स को अपने फोन में यह ऐप खोलना होगा इसके बाद फिर वनप्लस पे को NFC बेस्ड पेमेंट ऐप के रूप में डिफॉल्ट सेट करना होगा। यह करने के बाद यू़ज़र को इसमें बैंक डिटेल्स डालनी होगी, जिसके बाद वह पेमेंट करने के लिए तैयार हैं।

वनप्लस का कहना है उनका मोबाइल पेमेंट ऐप प्रतिद्वंदी WeChat और Alipay की तुलना में ज्यादा फास्ट है और इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। वनप्लस पे ऐप को पावर बटन को दो बार दबाकर एक्टिव किया जा सकता है।

अभी यह साफ नहीं है कि यह वनप्लस पे मोबाइल पेमेंट और डिजिटल वॉलेट सर्विस भारत में कब आएगी। वनप्लस पे लॉन्च के साथ कंपनी उन स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में शामिल हो चुकी है, जो अपनी मोबाइल पेमेंट सर्विस शुरू कर चुकी है। इस लिस्ट में ऐप्पल, सैमसंग, और एलजी जैसी कंपनियों के नाम शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Pay, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  2. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
  3. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
  2. Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत
  3. Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 नेटफ्लिक्स नहीं, इस OTT पर मचाएगी धमाल!
  4. iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
  5. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  7. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  9. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.