OnePlus Open लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 16GB रैम, 4805mAh बैटरी के साथ 19 अक्टूबर को इस कीमत में होगा लॉन्च!

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा।
  • । फोन में 4,805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है।

OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को दस्तक दे रहा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Open का लॉन्च 19 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। फोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रहा है। यह भारत में भी 19 अक्टूबर को ही आ रहा है। फोल्डेबल फोन के कई टीजर कंपनी जारी कर चुकी है जिसमें इसका डिजाइन और लुक सामने आ चुका है। फोन लुभावने डिजाइन में दिख रहा है। अब लॉन्च से पहले इसके प्राइस डिटेल्स भी लीक हो गए हैं। स्पेसिफिकेशंस भी इससे पहले लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं अभी तक आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में क्या कुछ खास मिलने वाला है। 

OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को दस्तक दे रहा है। लॉन्च इवेंट कंफर्म हो चुका है जिसकी पुष्टि OnePlus India अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कर चुकी है। लॉन्च इवेंट मुंबई में है जिसका समय शाम 7.30 बजे का रखा गया है। अब लॉन्च से पहले जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके प्राइस डिटेल्स भी लीक कर दिए हैं। वनप्लस ओपन की भारत में कीमत (OnePlus Open price in India) Rs 1,39,999 बताई गई है। हालांकि यह कितनी रैम, और कितने जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट होगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। टिप्स्टर ने सेल डेट का खुलासा भी कर दिया है। जिसके मुताबिक वनप्लस ओपन की सेल 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। 

इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि फोन 1,20,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हो सकता है। उस लिहाज से टिप्स्टर का खुलासा यहां सच साबित होता दिख रहा है। अभी तक फोन के कई स्पेसिफिकेशंस भी लीक्स में सामने आ चुके हैं। 

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह 7.82 इंच के भीतरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि OLED पैनल होगा। बाहरी डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। जिसके साथ 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरज देखने को मिल सकती है। रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर, और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर बताया गया है। फ्रंट में यह 32 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी कर सकता है। फोन में 4,805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  3. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  4. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  5. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  8. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  3. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  5. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  6. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  7. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  8. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  9. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.