OnePlus Open का भारत लॉन्च टीजर आया सामने, ऐसा दिखेगा ये फोल्डेबल फोन

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह 7.82 इंच के भीतरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि OLED पैनल होगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2023 16:56 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस ने अधिकारिक तौर पर वनप्लस ओपन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है।
  • अलर्ट स्लाइडर बाईं ओर है जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं तरफ हैं।
  • यह भारत में 1,20,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus ने सोशल मीडिया हैंडल पर फोन टीज कर दिया है

Photo Credit: x/OnePlus

OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का लॉन्च भारत में कंफर्म हो गया है। फोन कई महीनों से चर्चा में है और इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। फोन के अक्टूबर में ही लॉन्च होने की बात काफी पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन कंपनी की ओर से पुष्टि होना बाकी था। अब वनप्लस ने अधिकारिक तौर पर वनप्लस ओपन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। फोन के बारे में और क्या अहम जानकारी सामने आई है, इस अपडेट में आपको बताते हैं। 

OnePlus Open कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है जिसको लेकर स्मार्टफोन मार्केट में चर्चा गर्म है। OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोन टीज कर दिया है और इसके इंडिया लॉन्च की पुष्टि भी कर दी है। ब्लैक कलर में दिख रहा OnePlus Open इस तरह टीज किया गया है कि इसके डिजाइन के बारे में केवल स्पाइन साइड ही पता चलती है। फोन का रियर या फ्रंट पैनल यहां न के बराबर नजर आता है। 

फोटो में देखा जा सकता है कि अलर्ट स्लाइडर बाईं ओर है जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं तरफ हैं। फोन सेमी फोल्डेड दिखाया गया है। कंपनी ने इशारा दिया है कि जल्द ही इसके बारे में और भी खुलासा होगा। यानी कि फोन की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी घोषणा कर सकती है। वनप्लस ओपन के प्राइस (OnePlus Open Price in India) की बात करें तो लीक्स के मुताबिक, यह भारत में 1,20,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जैसा कि अभी तक उपलब्ध जानकारी में पता चलता है। 

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह 7.82 इंच के भीतरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि OLED पैनल होगा। बाहरी डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। जिसके साथ 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरज देखने को मिल सकती है। रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर, और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर बताया गया है। फ्रंट में यह 32 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी कर सकता है। फोन में 4,805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.