OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट

OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2026 08:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है।
  • Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है।
  • Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है।

OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G

Photo Credit: OnePlus/Vivo/Realme

OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है। OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर आता है। आइए OnePlus Nord CE 6, Vivo T5 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

OnePlus Nord CE 6 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि Realme 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है।  जबकि Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। जबकि Realme 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। 


कैमरा सेटअप

OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप

OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.