OnePlus Nord CE 4 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 16:37 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Nord CE 4 में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर होगा।
  • OnePlus Nord CE 4 में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

OnePlus Nord CE 4 5G में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी

Photo Credit: X/ishanagarwal24

OnePlus भारतीय बाजार में 1 अप्रैल को OnePlus Nord CE 4 5G पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। OnePlus इंडिया वेबसाइट और अमेजन पर उपलब्ध फोन का लैंडिंग पेज धीरे-धीरे फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा कर रहा है। हाल ही में टिपस्टर इशान अग्रवाल ने आगामी नॉर्ड फोन के बारे में काफी कुछ बताने के लिए एक एक्स पर पोस्ट किया है। लीक से स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और आधिकारिक रेंडर सामने आए हैं। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 4 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord CE 4 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 4 की कीमत लगभग 25,000 रुपये से कम हो सकती है। यह स्मार्टफोन 8GB+128GB और 8GB+256GB कॉन्फिगरेशन में आएगा। यह स्मार्टफोन सेलाडॉन मार्बल और डार्क क्रोम जैसे कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा।


OnePlus Nord CE 4 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


लीक के अनुसार, OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि डिस्प्ले FHD+ रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी। Nord CE 4 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर होगा। फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलने की संभावना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.