OnePlus Nord CE 3 5G मिल रहा 3 हजार रुपये सस्ता, Amazon सेल में बंपर ऑफर

OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की Fluid AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 5G में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 5G खरीदने का तगड़ा मौका आया है। बेशक ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल खत्म हो गई है, लेकिन अमेजन पर वर्तमान में मिल रहा यह ऑफर आपको सेल जैसा ही फायदा पहुंचाने वाला है। इस वक्त OnePlus Nord CE 3 5G को 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है और यह बैंक ऑफर की बदौलत मुमकिन होता है। यहां हम आपको वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी पर मिलने वाली डील के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत


Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में OnePlus Nord CE 3 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं कूपन ऑफर के जरिए 1500 रुपये की छूट मिल सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda कार्ड से भुगतान करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,998 रुपये हो जाएगी। जुलाई, 2023 में यह फोन 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 24,900 रुपये कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus Nord CE 3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की Fluid AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ  2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.