OnePlus Nord CE 3 5G Sale Live: 5000mAh बैटरी, 12GB रैम वाले Nord CE 3 5G की सेल शुरू, जानें ऑफर डिटेल्स

प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 16:31 IST
ख़ास बातें
  • यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है।
  • यह 5000mAh डुअल सेल बैटरी से लैस है।
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Nord CE 3 5G में 5000mAh डुअल सेल बैटरी है। जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

OnePlus के लेटेस्ट OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G हाल ही मार्केट में आए हैं। Nord CE 3 5G की सेल आज से शुरू हो गई है। साथ में बैंक ऑफर और डिस्काउंट लगाकर यह 2000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। यह 5000mAh डुअल सेल बैटरी से लैस है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डीटेल्स। 

OnePlus Nord CE 3 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू हो चुकी है। OnePlus Nord CE 3 5G भारत में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के लिए 26,999 रुपये में सेल पर जा रहा है। वहीं इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी रैम वेरिएंट 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ 2000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ बैंक डिस्काउंट भी शामिल होगा। 
Advertisement

OnePlus Store से फोन को खरीदते हैं तो 1000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके लिए अगर यूजर Redcoins से फोन खरीदता है तो 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं ब्रांड सिर्फ 99 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी प्लान भी दे रही है। Nord CE 3 5G कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर में खरीदा जा सकेगा। 
 

OnePlus Nord CE 3 5G specifications

OnePlus Nord CE 3 5G के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो यह फोन 6.7 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2,412 x 1,080 पिक्सल का फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। इसके अलावा यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में फ्रंट फेसिंग कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल का लेंस सपोर्ट में है। 
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। यह 5000mAh डुअल सेल बैटरी से लैस है। जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। Android 13 पर चलने वाला वनप्लस फोन डुअल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी सी पोर्ट और डुअल स्पीकर के साथ आता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.