OnePlus Nord CE 3 5G Sale: 4 अगस्त से Rs 2,000 सस्ता खरीदें 5000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला Nord CE 3 5G!

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी सेल के लिए कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर रही है जिसमें 2000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ बैंक डिस्काउंट भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 12:49 IST
ख़ास बातें
  • यह 5000mAh डुअल सेल बैटरी से लैस है।
  • यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है।
  • फोन 6.7 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 3 5G फोन 6.7 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है।

OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G को पेश किया था। Nord 3 5G सेल 15 जुलाई से शुरू हो चुकी थी। लेकिन अभी तक कंपनी ने Nord CE 3 5G को सेल में नहीं उतारा था। Nord CE 3 5G खरीदने की चाह रखने वाले कस्टमर्स के लिए एक बड़ा अपडेट कंपनी की ओर से आया है। Nord CE 3 5G सेल डेट कंफर्म हो गई है। फोन के लिए कंपनी ने अगस्त में सेल शुरू होने की बात काफी पहले ही घोषित कर दी थी। लेकिन अब तक तारीख घोषित नहीं हुई थी। अब Nord CE 3 5G को 4 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। साथ में बैंक ऑफर और डिस्काउंट लगाकर यह 2000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डीटेल्स। 

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी सेल डेट (OnePlus Nord CE 3 5G Sale Date) कंफर्म करते हुए कंपनी ने 4 अगस्त से सेल शुरू होने की पुष्टि कर दी है। दोपहर 12 बजे से भारत में इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकेगा। OnePlus Nord CE 3 5G भारत में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के लिए 26,999 रुपये में सेल पर जा रहा है। वहीं इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी रैम वेरिएंट 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा। 

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी सेल के लिए कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर रही है जिसमें 2000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ बैंक डिस्काउंट भी शामिल होगा। इस ऑफर को लगाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो जाती है। Nord CE 3 5G कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर में खरीदा जा सकेगा। 
 

OnePlus Nord CE 3 5G specifications

OnePlus Nord CE 3 5G के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो यह फोन 6.7 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2,412 x 1,080 पिक्सल का फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। इसके अलावा यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में फ्रंट फेसिंग कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल का लेंस सपोर्ट में है। 

प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। यह 5000mAh डुअल सेल बैटरी से लैस है। जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। Android 13 पर चलने वाला वनप्लस फोन डुअल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी सी पोर्ट और डुअल स्पीकर के साथ आता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  2. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  5. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  6. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  7. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  8. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  9. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  10. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.