OnePlus Nord CE 3 5G की अचानक गिरी कीमत, सिर्फ 22,999 रुपये में खरीदें ये स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 11:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G ऑक्टा कोर Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 5G में 50MP का कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त यह फोन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। OnePlus Nord CE 3 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। Snapdragon 782G चिपसेट पर चलने वाला यह फोन 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 3 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord CE 3 5G पर ऑफर


OnePlus Nord CE 3 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन जब लॉन्च हुआ था तो कीमत 26,999 रुपये थी। बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड या OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,999 रुपये हो जाएगी। OnePlus का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon और वनप्लस की ऑफिशियल साइट दोनों जगहों पर डिस्काउंट पर उपलब्ध है।


OnePlus Nord CE 3 5G के फीचर्स स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी सी पोर्ट और ड्यूल स्पीकर दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.