64MP कैमरा वाले OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का फोटो आया सामने, दिखा Realme फोन जैसा डिजाइन!

Twitter पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की फोटो पोस्ट की गई है जिससे स्मार्टफोन के रियर डिज़ाइन का पता चलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2022 13:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन 28 अप्रैल को भारत में लाइव होगा।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
  • फ्रंट फेसिंग 16 मेगापिक्सल कैमरा फोन में होने की बात कही गई है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारत में 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में हो सकता है लॉन्च

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की एक फोटो ऑनलाइन देखी गई है, जो कंपनी ने शेयर की है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 28 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 SoC है, जिसे 8GB रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। Nord CE 2 Lite 5G  ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। यह भारत में OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord Buds के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

Twitter पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की फोटो पोस्ट की गई है जिससे स्मार्टफोन के रियर डिज़ाइन का पता चलता है। फोटो में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो Realme 9 Pro + 5G के रियर कैमरा मॉड्यूल जैसा दिखता है। OnePlus का लोगो रियर पैनल के बीच में दिया गया है, जबकि पावर बटन फोन के राइड साइड में दिए गए हैं। फोन के बॉटम को देखकर यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन के निचले हिस्से में 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। 
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G price in India (expected)

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के बारे में आईं पिछली रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसकी शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये हो सकती है। इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कन्फर्मेशन इसके लॉन्च के दिन ही की जा सकती है। फोन 28 अप्रैल को भारत में लाइव होगा। 
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G specifications (expected)

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच डिस्प्ले होने की संभावना है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 SoC देखने को मिल सकता है जिसे 8GB तक रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है।

ऑप्टिक्स में यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट फेसिंग 16 मेगापिक्सल कैमरा फोन में होने की बात कही गई है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 28 अप्रैल के लॉन्च इवेंट से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  2. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  3. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  4. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  5. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  6. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  7. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.