OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ

OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपन नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4  लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2026 14:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • OnePlus Nord Buds 4 में ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) है।
  • OnePlus Nord Buds 4 की बैटरी 54 घंटे तक चलती है।

OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपन नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4  लॉन्च कर दिए हैं। Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड के साथ आते हैं। इनमें AI ट्रांसलेट में पर्सनल इंटरप्रेटर मिलता है। ईयरबड्स की बैटरी एक बार चार्ज होकर 54 घंटे तक चलती है। यहां हम आपको OnePlus Nord Buds 4  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord Buds 4 Price

OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। यह स्टेलर ब्लैक और एस्ट्रल टील कलर में आता है। ग्राहक 29 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोरेज ऐप, मिंत्रा, ब्लिंकिट, वनप्लस स्टोर्स और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,099 की खास लॉन्च कीमत पर खरीद पाएंगे।

OnePlus Nord Buds 4 Features & specifications

OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1, SBC और AAC कोडेक्स है। ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड के साथ आते हैं। वहीं क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन (हर बड में 3 माइक) और AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन है। इसमें AI असिस्टेंट है, जिसे चालू करने के लिए अपने ईयरबड पर टैप करना है और अलार्म, रिमाइंडर, मौसम, AI प्रॉम्प्ट आदि हैंड्स-फ्री कर सकते हैं। वहीं AI ट्रांसलेट में पर्सनल इंटरप्रेटर मिलता है। चुनिंदा OnePlus फोन के साथ इस्तेमाल करने पर रियल-टाइम ट्रांसलेशन मिलती है। ट्रैक बदलने, वॉइस असिस्टेंट और प्ले/पॉज के लिए टच कंट्रोल दिया गया है।

 बड्स में 62mAh की बैटरी है और केस में 530mAh की बैटरी है। ANC ऑन होने पर बड्स की बैटरी 6.5 घंटे तक चलती है और केस के साथ 27 घंटे तक चलती है। वहीं ANC ऑफ होने पर बड्स की बैटरी 13 घंटे तक और केस के साथ 54 घंटे तक चलती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए 10 मिनट चार्ज पर 11 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स पसीने और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड की लंबाई 29.56 मिमी, चौड़ाई 19.69 मिमी, मोटाई 22.63 मिमी और वजन 4.3 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 59.23 मिमी, चौड़ाई 49.00 मिमी, मोटाई 26.51 मिमी और वजन 42.5 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.