OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें

OnePlus ने आज खुलासा किया है कि OnePlus Nord 6 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 13:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्लेटफॉर्म दिया है।
  • OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बैटरी है।
  • OnePlus Nord 6 में 165Hz 1.5K AMOLED सनबर्स्ट HDR डिस्प्ले है।

OnePlus Nord 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज खुलासा किया है कि OnePlus Nord 6 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Nord 6 को मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए डिजाइन किया गया है जो कि शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह फोन BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल और फ्री फायर जैसे लोकप्रिय गेम्स में लगातार 165 FPS गेमिंग का सपोर्ट करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा नॉर्ड 6 में 9000mAh बैटरी भी होगी जो कि लंबे समय तक चलेगी। आइए OnePlus Nord 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord 6 कब होगा लॉन्च

OnePlus Nord 6 तीन कलर ऑप्शन जैसे कि होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेश मिंट और लो-रिफ्लेक्शन पिच ब्लैक में उपलब्ध होगा। OnePlus Nord 6 के पूरे स्पेसिफिकेशंस 7 अप्रैल को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) जारी किए जाएंगे। उसके बाद उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।

OnePlus Nord 6 की खासियतें

OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर तैयार है, जिसमें एडवांस 1+3+4 कोर आर्किटेक्चर है, जिसमें प्रमुख कॉर्टेक्स-X5 कोर 3.2GHz तक की स्पीड मिलती है, जिसे प्रीमियम एड्रेनो 835 GPU का सपोर्ट मिलता है। AI-Benchmark.com के अनुसार, Motorola Edge 60 Pro के साथ तुलना करने पर Nord 6 का CPU स्कोर 136% तक, GPU स्कोर 64% तक और AI बेंचमार्क स्कोर 25% तक ज्यादा रहा है। समान टेस्टिंग कंडीशन में Nord 6 का AnTuTu स्कोर 2,503,854 रहा, जबकि Edge 60 Pro का स्कोर 1,440,382 था, जो कुल मिलाकर 73.8% अधिक बेंचमार्क स्कोर दर्शाता है।

OnePlus Nord 6 चिपसेट परफॉर्मेंस और गेमिंग कैपेसिटी के साथ अपने सेगमेंट में पहला ऐसा फोन है जो BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire MAX जैसे लोकप्रिय AAA मोबाइल गेम्स में PC-लेवल का लगातार 165 FPS गेमप्ले प्रदान करता है। Nord 6 में एडवांस गेमप्ले को बेहतर बनाने के लिए लेटेस्ट एज टेक्नोलॉजी भी है। Nord 6 में 165Hz 1.5K AMOLED सनबर्स्ट HDR डिस्प्ले है, जिसका 1800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) के साथ ब्राइट व्यू प्रदान करता है। HDR की अधिकतम ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। नॉर्ड 6 में कनेक्टिविटी के लिए एक स्पेशल G2 वाई-फाई चिप है।

वनप्लस नॉर्ड 6 में 9000mAh की बैटरी है, जो 35-40 हजार रुपये के सेगमेंट में सबसे बड़ी है। एक बार चार्ज करने पर वनप्लस नॉर्ड 6 सामान्य उपयोग पर 2.5 दिन तक चल सकता है। वहीं खास कंडीशन में 16.6 घंटे तक गूगल मैप्स नेविगेशन, 26.9 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग या 60 fps पर 6.3 घंटे तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। बैटरी 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग से 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। यह फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  3. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  3. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  4. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  5. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  6. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  7. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  9. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  10. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.