OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ

OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज फोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 20:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट है।
  • OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज फोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। OnePlus के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 12GB RAM के साथ 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। यहां हम आपको OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord 6 Price

OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री भारत में वनप्लस की आधिकारिक साइट के साथ-साथ अमेजन पर 9 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान (फुल स्वाइप) पर 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं।

Advertisement

OnePlus Nord 6 Specifications

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट,  3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस, 450ppi पिक्सल घनत्व और 93.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 3840Hz PWM डिमिंग है। इसमें क्रिस्टल गार्ड सिक्योरिटी है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। कंपनी 4 एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच का दावा करता है। Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ एड्रेनो 825 जीपीयू है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,147 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नॉर्ड 6 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में प्लस की है, जिसका इस्तेमाल किसी भी ऑन-डिस्प्ले कंटेंट को माइंड स्पेस में जोड़ने के लिए किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6, 5G, जीपीएस, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे सेंसर शामिल हैं। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent, flagship-grade display
  • Strong, consistent everyday performance
  • Stellar battery life
  • Strong value-for-money proposition
  • Bad
  • Cameras are decent, not segment-leading
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

9000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.