OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट

OnePlus Nord 6 पर Independence Day Sale 2026 के तहत 11,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। फोन पर कीमत कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 16:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 पर 11,000 रुपये तक की कुल बचत का मौका
  • 8GB RAM वाला वेरिएंट 44,499 रुपये में उपलब्ध
  • फोन में 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी मिलती है

OnePlus Nord 6 पर Independence Day Sale में 11,000 रुपये तक की बचत हो रही है

अगर आप 40-45 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो OnePlus Nord 6 पर चल रही डील आपके काम की हो सकती है। कंपनी ने Independence Day Sale 2026 के तहत अपने स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स पेश किए हैं। इनमें Nord 6 भी शामिल है, जो हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन की कीमत लॉन्च के बाद बढ़ चुकी है, लेकिन मौजूदा ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत फिर से कम हो रही है।

OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर Nord 6 का 8GB + 256GB वेरिएंट 44,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी MRP 52,999 रुपये है। इसके अलावा Independence Day Sale में चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी बैंक ऑफर जोड़ने के बाद कुल बचत 11,000 रुपये तक पहुंच सकती है। फोन Fresh Mint, Quick Silver और Pitch Black कलर में उपलब्ध है।

HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, IDFC Bank और IndusInd Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 2,500 रुपये और नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

OnePlus Nord 6 में बड़ी 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक मैक्सिमम ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Nord 6 फोन Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है। फोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent, flagship-grade display
  • Strong, consistent everyday performance
  • Stellar battery life
  • Strong value-for-money proposition
  • Bad
  • Cameras are decent, not segment-leading
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

9000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.