फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 15% का सीधा डिस्काउंट दिया है।
OnePlus Nord 6 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में धांसू डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 6 कंपनी का पॉपुलर स्मार्टफोन है जिसे अब Amazon Great Indian Festival सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर 15% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर लगाकर भी भारी छूट ली जा सकती है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। यह Snapdragon 8s Gen 4 जैसे दमदार चिप से लैस किया गया है। फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी है। इसके अलावा इसमें AI फीचर्स भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं OnePlus Nord 6 फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
OnePlus Nord 6 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में धांसू डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच फोन बहुत ही उम्दा दाम पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 15% का सीधा डिस्काउंट दिया है। इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर इससे आगे भी जाता है। चुनिंदा बैंको के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 2500 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है। यानी फोन को 42,500 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर अपना बनाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए Amazon ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272x2772 पिक्सल है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। फोन में क्रिस्टल गार्ड सिक्योरिटी है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। फोन 12GB तक रैम कैरी करता है।
कैमरा देखें तो रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी