80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Oneplus Nord 2T 5G जून में ले सकता भारत में एंट्री, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord 2T 5G को यूरोपीय बाजार में €399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 33,324 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह भारत में करीब 30 हजार रुपये के अंदर ही लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2022 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Oneplus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फ्लेट AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • OnePlus Nord 2T 5G की यूरोप में कीमत €399 यानी कि करीब 33,324 रुपये है।
  • वनप्लस नॉर्ड 2टी 5जी में 4500mAh की बैटरी दी गई है।

Oneplus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फ्लेट AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

बीते माह OnePlus ने यूरोपीय बाजार में OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने की संभावना है। अब इस स्मार्टफोन की फाइनल लॉन्च टाइम का भी खुलासा हो गया है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं कि यह भारत में कब लॉन्च होगा और कैसे फीचर्स से लैस होकर आ सकता है।

टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने इंडस्ट्री सोर्स का हवाले देते हुए कहा कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जून में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस पोर्ट ने सटीक तारीख और समय का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पता चला है कि स्मार्टफोन जून में दस्तक देगा। अब हम जैसे कि जून में पहले से ही हैं तो यह स्मार्टफोन कभी भी एंट्री ले सकता है।
 

Oneplus Nord 2T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बता की जाए तो जैसे कि Oneplus Nord 2T 5G स्मार्टफोन पहले से ही कई रीजन में लॉन्च किया जा चुका है तो इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पहले से ही जानकारी है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फ्लेट AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस डिस्प्ले में टॉप में बाईं ओर पंच होल कटआउट दिया गया है। वहीं पावर लॉक बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC के साथ Mali-G77 MC9 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप के तौर पर इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 प्राइमेरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का IMX615 सेंसर दिया गया है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉल्स में सपोर्ट करेगा।
Advertisement
 

OnePlus Nord 2T 5G की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Nord 2T 5G को यूरोपीय बाजार में €399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 33,324 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका मतलब कि यह भारतीय बाजार में करीब 30 हजार रुपये के अंदर ही लॉन्च हो सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.