28,999 रुपये वाला OnePlus Nord 2T 5G सिर्फ 9,854 रुपये में मिल रहा!, Amazon सेल में लगा दें ये ऑफर

ऑफर की बात की जाए तो OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 12:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Amazon Great Republic Day Sale में OnePlus Nord 2T 5G पर छूट मिल रही है।
  • OnePlus Nord 2T 5G में MediaTek Dimensity 1300 SoC दिया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G में MediaTek Dimensity 1300 हैै।

Amazon पर 15 जनवरी से Amazon Great Republic Day Sale चल रही है। यह सेल 20 जनवरी, 2023 तक चलने वाली है। अगर आप वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके हम डिस्काउंट पर मिलने वाले OnePlus Nord 2T 5G के बारे में बता रहे हैं। इस फोन को सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस डील में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं, जिनके बाद कीमत कम हो सकती है।

OnePlus Nord 2T 5G की कीमत: ऑफर की बात की जाए तो OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस फोन को बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। अगर ईएमआई पर खरीदने का विचार है तो इस फोन को 1,385 रुपये प्रति माह की EMI पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord 2T 5G पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर: Amazon Great Republic Day Sale में बैंक ऑफर के जरिए SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत यानी कि 1,250 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 18,050 रुपये तक कीमत को कम किया जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन पर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ निर्भर करता है। ऐसे में आप पहले अपना पिन कोड दर्ज करके यह चेक कर सकते हैं कि आपके एरिया में यह सुविधा उपलब्ध है और कितना डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर लगाने पर यह फोन 9,854 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4  अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है। Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करने वाले वनप्लस का रिव्यू पढ़ें।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  2. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.