₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?

OnePlus ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Poco M8 5G और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2026 10:11 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है।
  • Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।

OnePlus N6 vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G

Photo Credit: OnePlus/Poco/Nothing

OnePlus ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Poco M8 5G और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रहा है। OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। आइए OnePlus N6, Poco M8 5G और Nothing Phone 3a Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

OnePlus N6 vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

OnePlus N6 में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus N6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। वहीं Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

OnePlus N6 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

OnePlus N6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

OnePlus N6 में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है। जबकि Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी मिलता है।

बैटरी बैकअप

OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी आती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.