OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?

OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus N6 Lite लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iQOO Z10 Lite 5G और Samsung Galaxy A06 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 12:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z10 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy A06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।

OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G

Photo Credit: OnePlus /iQOO/Samsung

OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus N6 Lite लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iQOO Z10 Lite 5G और Samsung Galaxy A06 5G से हो रही है। OnePlus N6 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। iQOO Z10 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। आइए OnePlus N6 Lite, iQOO Z10 Lite 5G और Samsung Galaxy A06 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G

Advertisement

कीमत
OnePlus N6 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,997 है। वहीं Samsung Galaxy A06 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,499 है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 900x1600 पिक्सल और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
OnePlus N6 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus N6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

बैटरी बैकअप
OnePlus N6 Lite में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G  में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
OnePlus N6 Lite के रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G के रियर में f1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा
OnePlus N6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन
OnePlus N6 Lite की लंबाई 166.48 मिमी, चौड़ाई 78.23 मिमी, मोटाई 8.95 मिमी और 215 ग्राम है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 76.95 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 202 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy A06 5G की लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.