OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन

OnePlus N6 भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित OxygenOS 16 मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus N6
  • ऑफर्स के बाद शुरुआती कीमत ₹19,999
  • Android 16, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले मिलता है

OnePlus N6 की भारत में शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह उसके पोर्टफोलियो का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है।

OnePlus N6 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा। स्मार्टफोन Fresh Mint और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 4 जुलाई से OnePlus.in और Amazon इंडिया पर शुरू होगी। 

लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank समेत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Prime Day Sale के दौरान 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके बाद फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 19,999 रुपये रह जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स पर आएं, तो OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन 3 दिन तक चल सकता है। वहीं बैटरी 1,600 चार्ज साइकिल और 7 साल बाद भी 80% बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Unblur, AI Ultra Clarity, Google Gemini, AI नोट्स और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C, OTG और Dual SIM का सपोर्ट मिलता है। फोन IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन की मोटाई 8.88mm और वजन 224 ग्राम है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  3. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  4. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  5. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  6. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  8. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  10. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.