यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

OnePlus यूरोप और अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार से बाहर निकल सकता है। Oppo इन बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकता है। हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2026 14:57 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में OnePlus के यूरोप और अमेरिका से बाहर होने का दावा
  • Oppo यूरोप में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकता है
  • दोनों कंपनियों ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

OnePlus ने कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स से अपनी पहचान बनाई थी

OnePlus को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी आने वाले समय में यूरोप और अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार से बाहर निकल सकती है। OnePlus और उसकी पैरेंट कंपनी Oppo कथित तौर पर इस हफ्ते अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव का ऐलान कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यूरोप में OnePlus की जगह Oppo अपनी मौजूदगी और मजबूत कर सकता है। हालांकि, फिलहाल दोनों कंपनियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जर्मन पब्लिकेशन WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus और Oppo इस हफ्ते अपनी नई स्ट्रैटेजी का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus यूरोप और अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार से बाहर निकल सकता है, जबकि Oppo खासतौर पर यूरोप में अपने कारोबार का विस्तार करेगा। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब OnePlus के ग्लोबल कारोबार को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं। इसी साल जनवरी में भी कंपनी के बंद होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थीं। उस समय OnePlus ने इन दावों को खारिज कर दिया था। इसके बाद भी कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि कंपनी अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बदलाव कर सकती है। हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि भविष्य में ग्लोबल OnePlus स्मार्टफोन्स OxygenOS की जगह Oppo के ColorOS के साथ आ सकते हैं।

समान पब्लिकेशन की एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यूरोप के कुछ देशों में OnePlus की मौजूदगी पहले ही सीमित होती नजर आ रही है। उदाहरण के लिए, जर्मनी में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर फिलहाल केवल OnePlus 15R लिस्टेड है। वहीं OnePlus 15 और Nord सीरीज के मॉडल्स उपलब्ध नहीं हैं। इटली, स्पेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों में भी कथित तौर पर इसी तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह BBK Electronics के स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए चीन के बाहर सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा सकता है। OnePlus ने शुरुआत में कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। ऐसे में यूरोप और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों से बाहर निकलना कंपनी की स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव माना जाएगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.