भारत में लॉन्च हुए OnePlus 10R पर चीन में मचा बवाल, 60.4 डिग्री तक हो जाता है गर्म!

OnePlus Ace चीन में 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया गया था। प्रोसेसर के मामले में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 MAX पर काम करता है, जिसको लेकर दावा किया गया कि यह स्टैंडर्ड Dimensity 8100 से ज्यादा परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2022 13:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10R में 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10R की बिक्री भारत में कल से शुरू हो गई थी।
  • OnePlus 10R का चीनी वर्जन OnePlus Ace ओवरहीट कर रहा है।

OnePlus 10R में 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 10R की बिक्री भारत में कल से शुरू हो गई है, लेकिन चीन में पहले ही OnePlus Ace (OnePlus 10R का चीनी वर्जन) बिक्री के लिए उपलब्ध था। इस स्मार्टफोन का शुरुआती दौर सोशल मीडिया पर कुछ सही नहीं रहा है, जब तक वनप्लस को खुद चीन में  प्रेस को ओवरहीटिंग के मुद्दों को संबोधित करना शुरू नहीं किया।

Gizmochina के अनुसार, चीनी समाचार सिना फाइनेंस के मुताबिक, एक वीबो यूजर ने हाल ही में नया OnePlus Ace खरीदा था और स्मार्टफोन को पहले ही दिन इस्तेमाल करने के बाद यूजर ओवरहीटिंग की परेशानी की जानकारी दी थी, इसकी वजह से स्मार्टफोन को हाथ में पकड़ने में परेशानी हुई थी।
Advertisement

यूजर ने पोस्ट किया कि उसने स्मार्टफोन पर सिर्फ एक घंटे के लिए लगातार मोबाइल गेम खेला तो उस दौरान फोन की बैटरी का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और सीपीयू का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पर था। अन्य Weibo यूजर भी एक वीडियो शेयर करके बात-चीत में शामिल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि उसके OnePlus Ace की बैटरी 44.6 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पर थी और सीपीयू उस दौरान 60.4 डिग्री सेल्सियस पर था जो कि फोन इस्तेमाल करने के अनुभव को बेकार बनाता है।

ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक ही घटना थी, क्योंकि OnePlus Ace के ज्यादा से ज्यादा ग्राहक Weibo के मुद्दे में शामिल हो गए थे और हैशटैग "#OnePlus फोन्स सो हॉट देट इन बर्न हैंड्स'' Weibo पर ट्रेडिंग में  पर आ गया था।
Advertisement

इस मुद्दे को संबोधित करते हुए OnePlus ने ग्राहकों को जवाब देने के लिए Sina Finance से संपर्क किया है, जिसमें कहा गया है कि वह वीबो यूजर 1 घंटे के लिए जेनशिन इम्पैक्ट खेल रहा था और उसने लगा कि उसका फोन गर्म हो रहा था क्योंकि फोन पर लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के चलते पकड़ने में हाथों को दिक्कत हो रही थी। ऐसे में यूजर को लगा कि उसके OnePlus Ace स्मार्टफोन की क्वालिटी कंट्रोल की दिक्कत थी। प्रेस को जवाब देते हुए OnePlus ने वही बताया कि वास्तव में गेमिंग के दौरान फोन का गर्म होना एक सामान्य घटना है। यूजर्स ने फोन के जिस उच्च तापमान का सामना किया वह होना स्वाभाविक है और इससे स्मार्टफोन की डेली कार्यक्षमता प्रभावित नहीं होगी।
Advertisement

OnePlus Ace चीन में 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया गया था। प्रोसेसर के मामले में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 MAX पर काम करता है, जिसको लेकर दावा किया गया कि यह स्टैंडर्ड Dimensity 8100 से ज्यादा परफॉर्मेंस प्रदान करता है। उसके बाद यह स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर OnePlus 10R के तौर पर लॉन्च किया गया और उसकी भारत में 28 अप्रैल को एंट्री हुई।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 10R, OnePlus Ace, Smartphone Overheating

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.