OnePlus Ace 5 Pro देगा 6100mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 50MP Sony IMX906 के साथ दस्तक, टीजर हुआ जारी

OnePlus चीनी बाजार में 26 दिसंबर को OnePlus Ace 5 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 11:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस होगा।
  • OnePlus Ace 5 Pro स्मार्टफोन 6100mAh की बैटरी से लैस होगा।
  • OnePlus Ace 5 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX906 प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus Ace 5 Pro में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीनी बाजार में 26 दिसंबर को OnePlus Ace 5 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस लाइनअप में दो मॉडल Ace 5 और Ace 5 Pro शामिल होंगे। ब्रांड ने अब तक इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ बता दिया है। अब ब्रांड ने हाल ही में आए टीजर में Ace 5 Pro के प्राइमरी कैमरा, बैटरी कैपेसिटी और फास्ट चार्जिंग का खुलासा किया है। आइए OnePlus Ace 5 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus द्वारा वीबो पर शेयर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, OnePlus Ace 5 Pro ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3.2 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस है जो कि ऑप्टिमल कंडीशन में 3 मिलियन का आंकड़ा पार कर सकता है। यह स्मार्टफोन 6100mAh की बैटरी से लैस है, जो ब्रांड के अनुसार 120FPS पर 7 घंटे तक गेमिंग प्रदान कर सकती है। इसके अलावा डाउनटाइम कम है, क्योंकि बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिससे यह केवल 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Ace 5 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX906 प्राइमरी कैमरा होगा, जिसका उपयोग पहले Realme GT7 Pro और Nubia Z70 Ultra जैसे फोन में हो चुका है। यह Oppo के नए फ्लैगशिप इमेजिंग एल्गोरिदम के साथ-साथ वनप्लस फ्लैगशिप में क्लियर फोटो लेने के लिए उपयोग की जाने वाली शैडोलेस कैप्चर टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। ब्रांड ने कुछ फोटो सैंपल भी प्रदान किए हैं।

वनप्लस का यह आगामी फोन चीन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें एक ड्यूल आइस कोर वीसी कूलिंग सिस्टम और एक दमदार ई-स्पोर्ट्स वाई-फाई G1 चिप शामिल है। ज्यादा संभावना है कि यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में ही आएगा। हालांकि, OnePlus Ace 5 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के तौर पर रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.