50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ OnePlus Ace 3V होगा लॉन्च, फ्रंट डिजाइन का खुलासा

OnePlus Ace 3V को गीकबेंच डाटाबेस पर 16GB RAM के साथ Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V में 5,500mAh बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Ace 3V में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • OnePlus Ace 3V में फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus Ace 3V में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 SoC प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Weibo/ 李杰Louis

OnePlus Ace 3V जल्द ही चीनी बाजार में पेश होने वाला है। हाल ही में कई अफवाहों और रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी मिली है। अब नई लीक से स्मार्टफोन की लाइव फोटो के चलते फ्रंट डिजाइन का पता चला है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3V के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3V का फ्रंट डिजाइन


Advertisement
OnePlus Ace 3V में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 SoC प्रोसेसर होगा जो कि चीनी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। क्वालकॉम इस चिपसेट को 18 मार्च को पेश करने की तैयारी कर रहा है, इसलिए OnePlus Ace 3V इस महीने के आखिर में लॉन्च होगा। लेकिन किसी भी ऑफिशियल घोषणा से पहले OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ली जी ने Ace 3V की लाइव फोटो शेयर की हैं। इस फोटो से आगामी स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन का पता चला है।

OnePlus Ace 3V डिस्प्ले में सेल्फी शूटर के लिए एक सेंट्रर में पंच होल कटआउट है और इसके चारों ओर पतले बेजेल्स हैं। इसलिए हाई स्क्रीन टू बॉडी रेशिय भी देखने को मिल सकता है। इसमें अलर्ट स्लाइडर बाईं ओर स्थित है, जबकि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर होने की संभावना है। बीते हफ्ते ही स्मार्टफोन का एक लाइव शॉट ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें रियर डिजाइन का पता चला था।


Advertisement
OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस


इसी प्रकार Ace 3V को गीकबेंच डाटाबेस पर 16GB RAM के साथ Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ देखा गया था। यह भी एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता था। यह मॉडल 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। OnePlus Ace 3V में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी है जो कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक IR ब्लास्टर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.