OnePlus Ace 3 Pro जल्द देगा 24GB RAM, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ दस्तक!

OnePlus Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में BOE की कर्व्ड ऐज OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5x RAM दी जाएगी।

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 4 जनवरी को चीनी बाजार में OnePlus Ace 3 को लॉन्च करने वाला है। Ace 3 सीरीज में दो अतिरिक्त मॉडल Ace 3V और Ace 3 Pro शामिल होने की उम्मीद है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली। अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक में पहली बार Ace 3 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आपको बता दें कि OnePlus Ace 2 Pro को अगस्त 2023 में पेश किया गया था। नई लीक से पता चला है कि OnePlus Ace 3 Pro जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 2024 की दूसरी छमाही में रिलीज के बजाय अब यह पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। ऐसा लग रहा है कि Ace 3 Pro को आधिकारिक तौर पर पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है।


OnePlus Ace 3 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Ace 3 Pro में BOE की कर्व्ड ऐज OLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 24GB LPDDR5x RAM दी जाएगी, वहीं 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

टिपस्टर ने कहा कि स्मार्टफोन में एक मेटल मिडिल फ्रेम और एक ग्लास बैक होगा। लीक में इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन, बैटरी साइज या चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा। OnePlus Ace 2 Pro का कोई ग्लोबल वर्जन नहीं था। इसलिए, यह साफ नहीं है कि Ace 3 Pro का ग्लोबल वर्जन होगा या नहीं।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  2. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
  5. जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
  6. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
  7. Xiaomi ने नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro किया लॉन्च, गंदगी और बैक्टीरिया का सफाया! जानें कीमत
  8. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
  10. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.