OnePlus Ace 3 Pro होगा 27 जून को लॉन्च, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक यहां जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड एज BOE S1 डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जून 2024 10:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड एज BOE S1 डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6,100mAh की बैटरी दी जाएगी।

OnePlus 27 जून को Ace 3 Pro समेत कई प्रोडक्ट पेश करेगा।

Photo Credit: Weibo/OnePlus

OnePlus अपना अगला लॉन्च इवेंट 27 जून को शाम 7 बजे चीन में आयोजित करेगा, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर इसी पुष्टि की है। आगामी इवेंट के जरिए ब्रांड इस साल का तीसरा Ace-सीरीज फोन OnePlus Ace 3 Pro पेश करेगा। हालांकि, ब्रांड द्वारा जारी की गई टीजर फोटो से पता चलता है कि वह अन्य प्रोडक्ट की भी घोषणा करेगा। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

फोटो से पता चलता है कि वनप्लस 27 जून को कई प्रोडक्ट की घोषणा करेगा। Ace 3 Pro के अलावा उम्मीद करते हैं कि OnePlus Pad Pro, OnePlus Watch 3 और OnePlus Buds 3 Pro पेश होंगे। Ace 3 Pro की कुछ ऑफिशियल फोटो पहले से ही चीन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। रिपोर्ट्स से पता चला है कि व्हाइट एडिशन में एक सिरेमिक बॉडी मिलेगी। दूसरी ओर अफवाहों में दावा किया गया है कि पीछे की तरफ मैट ग्लास वाला एक ब्लैक मॉडल और वीगन लेदर बैक वाला ग्रीन वेरिएंट होगा।
Advertisement

एक हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि OnePlus Ace 3 Pro तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 12GB+256GB, 16GB+512GB और 24GB+1TB शामिल हैं। संभावना है कि एक स्पेशल OnePlus Ace 3 Pro कलेक्टर एडिशन होगा जो कि 16GB+512GB और 24GB+1TB वर्जन में उपलब्ध हो सकता है।


OnePlus Ace 3 Pro Specifications


OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड एज BOE S1 डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.