OnePlus Ace 3 Pro के डिजाइन का खुलासा! 6100mAh बैटरी के साथ 3 फ‍िनिश में होगा लॉन्‍च

OnePlus Ace 3 Pro को तीन तरह के मटीरियल में लाया जाएगा। सिरैमिक, ग्‍लास और लेदर।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 मई 2024 13:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro पर चल रहा है काम
  • इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां आ रही हैं सामने
  • तीन तरह के मटीरियल में लॉन्‍च हो सकती है डिवाइस

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

OnePlus Ace 3 Pro : वनप्‍लस कई नए स्‍मार्टफोन्‍स पर काम कर रही है, जिनमें OnePlus Ace 3 Pro प्रमुख है। काफी वक्‍त से इस डिवाइस के बारे में जानकारियां आ रही हैं। यह फोन 4 कैमरों और 100W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हो सकता है। 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले इसमें दिया जा सकता है। जाने-माने टिप्‍सटर, डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने Ace 3 Pro की कुछ और खूबियों का खुलासा किया है। बताया है कि फोन किस तरह के मटीरियल के साथ पेश हो सकता है। 

DCS के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro को तीन तरह के मटीरियल में लाया जाएगा। सिरैमिक, ग्‍लास और लेदर। सिरेमिक मॉडल का बैक वाइट रंग का हो सकता है। ग्‍लास वेरिएंट में ब्राइट सि‍ल्‍वर फ‍िनिश दी जा सकती है। बैक साइड में डिजाइन के लेवल पर कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट में प‍ता चला था कि OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जोकि पंच होल कटआउट के अंदर होगा। Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो 50MP+8MP+2MP हो सकता है। 

अफवाह है कि ऐस 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। DCS ने बीते दिनों बताया था कि फोन में बड़ी बैटरी होगी, जो 6100 एमएएच की हो सकती है और 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा।  डिजाइन के लेवल पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
Advertisement

नए वीवो फोन में 16 जीबी रैम दी जा सकती है। स्‍टोरेज 1 टैराबाइट होगा। फोन को लेटेस्‍ट एंड्रॉयड से पैक किए जाने की उम्‍मीद है और यह कई साल के सिक्‍योरिटी अपडेट्स भी ऑफर करेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.