OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

OnePlus 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए साझा की है। OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 की स्क्रीन में 3.8mm सिंगल पंच होल दिया जा सकता है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 25 जनवरी 2021 14:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro में मिल सकता है 6.8 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले
  • OnePlus 9 में दिया जा सकता है 6.55 इंच डिस्प्ले
  • यह दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं

दोनों ही मॉडल्स में OnePlus 8 Pro की तरह रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिप्सटर के अनुसार, वनप्लस 9 प्रो फोन 6.8 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। जबकि वनीला वनप्लस 9 फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। OnePlus अपनी बहु प्रतिक्षित वनप्लस 9 सीरीज़ को मार्च में लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर के अनुसार, दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे।

टिप्सटर Digital Chat Station ने आगामी OnePlus 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए साझा की है। OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 की स्क्रीन में 3.8mm सिंगल पंच होल दिया जा सकता है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा।   

वनप्लस 9 प्रो को लेकर कहा गया है कि इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा, जबकि वनप्लस 9 में फ्लैट स्क्रीन मौजूद होगी। स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि यह काफी हल्का होगा, जिसका वज़न 200 ग्राम से भी कम होगा। हालांकि, फोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं की गई है। लेकिन टिप्सटर ने यह जरूर संकेत दिए हैं कि वनप्लस 9 प्रो और वनप्लस 9 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

याद दिला दें, वनप्लस 9 प्रो को लेकर पहले खबर सामने आ चुकी है कि इसमें 45 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जबकि वनीला वनप्लस 9 स्मार्टफोन में 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग मौजूद होगी। दोनों ही मॉडल्स में OnePlus 8 Pro की तरह रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

वनप्लस 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-एंगल प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा इस कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा के साथ ऑटोफोकस और f/3.4 लेंस शामिल होगा। आगामी वनप्लस फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकते हैं।
Advertisement

वनप्लस 9 प्रो और वनप्लस 9 के अलावा OnePlus 9 Lite भी जल्द ही दस्तक दे सकता है। यह कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9 Pro, OnePlus 9, OnePlus, OnePlus 9 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.