OnePlus 8T लॉन्च हुआ भारत में, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग और चार रियर कैमरे हैं इसमें

OnePlus 8T को Amazon और OnePlus India की वेबसाइट पर 17 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इसी दिन अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 21:11 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर चलता है
  • OnePlus 8T की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है
  • वनप्लस 8टी की बैटरी 4,500 एमएएच की है
OnePlus 8T को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। गौर करने वाली बात है कि OnePlus हर साल ‘T' सीरीज़ वाले फ्लैगशिप हैंडसेट लाती है। देखा जाए तो OnePlus 8 की तुलना में वनप्लस 8टी में बहुत कुछ नया है। यह 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। याद रहे कि वनप्लस 8 को 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा गया था।
 

OnePlus 8T price in India, availability

OnePlus 8T के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट पेश किए गए हैं। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 45,999 रुपये में बेचा जाएगा। पहला स्टोरेज मॉडल एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर रंग में आता है। जबकि दूसरे वेरिेएंट का एक मात्र एक्वामरीन ग्रीन कलर वेरिएंट होगा।
Advertisement

OnePlus 8T को Amazon और OnePlus India की वेबसाइट पर 17 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इसी दिन अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने वाली है। 16 अक्टूबर को यह स्मार्टफोन अर्ली एक्सेस सेल में भी उपलब्ध होगा।
 

OnePlus 8T specifications

डुअल-सिम OnePlus 8T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। वनप्लस 8टी में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus 8T चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX586 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे को होल-पंच कटआउट में जगह मिली है। यहां पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

OnePlus 8T की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। यह यूएफसी 3.1 स्टोरेज है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वनप्लस 8टी की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 8टी का डाइमेंशन 160.7x74.1x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.