OnePlus 8 Pro की तस्वीरें आईं सामने, होल-पंच डिज़ाइन की मिली झलक

दावा किया गया है कि OnePlus 8 Pro में 6.65 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले होगा। यह भी वनप्लस 7टी प्रो की तरह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 18:39 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 8 प्रो में बटन की पोज़ीशन पुराने वेरिएंट वाली ही होगी
  • OnePlus 8 Pro के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध
  • डेप्थ सेंसिंग के लिए 3डी टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर है वनप्लस 8 प्रो में

OnePlus 8 Pro हो सकता है तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन

OnePlus 8 सीरीज़ को लॉन्च किए जाने में करीब 6 महीने का वक्त बाकी है। लेकिन इंटरनेट पर होल-पंच कैमरे वाले वनप्लस 8 के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पहले ही सामने आ चुके हैं। ऐसा लगता है कि अगली सीरीज़ में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आने वाला वनप्लस 8 अकेला फोन नहीं होगा। इंटरनेट पर वनप्लस 8 प्रो के रेंडर्स लीक हुए हैं। इसके अलावा फोन का 360 डिग्री वाला वीडियो भी सामने आया है जिसमें फोन को हर तरफ से दिखाया गया है। वनप्लस 8 की तरह  OnePlus 8 Pro में होल-पंच डिज़ाइन होगा। जिसमें एक मात्र सेल्फी कैमरे को जगह मिलेगी। यानी वनप्लस 7 सीरीज़ में इस्तेमाल किए गए पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल की छुट्टी हो जाएगी।

91Mobiles ने OnLeaks के साथ साझेदारी में वनप्लस 8 प्रो के रेंडर्स साझा किए हैं। इसमें फोन के ग्रे कलर वेरिएंट को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि फोन में 6.65 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले होगा। यह भी वनप्लस 7टी प्रो की तरह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। डिज़ाइन में सबसे बड़ा बदलाव होल-पंच कैमरा होगा। पुराने वेरिएंट वाले पॉप-अप कैमरा डिज़ाइन की छुट्टी हो जाएगी।
Advertisement
 
वनप्लस
8 प्रो में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में तीन रियर कैमरे होंगे। फिलहाल, इन सेंसर्स के रिजॉल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। पिछले हिस्से पर डेप्थ सेंसिंग के लिए 3डी टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर है। OnePlus 8 Pro के बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हो सकता है कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आए।


वनप्लस 8 प्रो में बटन की पोज़ीशन पुराने वेरिएंट वाले ही होगी। इसमें वॉल्यूम बटन बायीं तरफ होंगे जबकि पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर को दायीं तरफ जगह मिलेगी। ऊपरी हिस्सा पूरी तरह खाली है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर निचले हिस्से पर हैं। अफसोस कि 3.5 एमएम हेडफोन जैक गायब है। संभव है कि यह फीचर अब वनप्लस फोन में वापसी ना करे। दावा किया गया है कि OnePlus 8 Pro का डाइमेंशन 165.3x74.4x8.8 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.